Monday, March 21, 2022

उत्तराखंड की विगत परीक्षा में आए सामान्य ज्ञान के प्रश्न-

✴️ उत्तराखंड की विगत परीक्षा में आए सामान्य ज्ञान के प्रश्न✴️
1- यंग इंडिया के संपादक कौन थे- महात्मा गांधी
Note- यह एक अंग्रेजी अखबार था जो 1919 मे निकला था जो 12 वर्षों तक चला! 
2- यूरोपीय संघ का मुख्यालय है- ब्रुसेल्स
Note- यूरोपीय संघ मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है। 1993 में मास्ट्रिच संधि पर हस्ताक्षर के साथ यूरोपीय संघ अस्तित्व में आया। इसमें 27 देश है! 
3- शिक्षा परीक्षण एवं स्वास्थ्य पर किया गया वह क्या कहलाता है- मानव पूंजी
Note-मानव पूंजी एक अवधारणा है जिसका उपयोग अर्थशास्त्रियों और सामाजिक वैज्ञानिकों द्वारा उत्पादन प्रक्रिया में उपयोगी मानी जाने वाली व्यक्तिगत विशेषताओं को नामित करने के लिए किया जाता है। इसमें कुछ नाम रखने के लिए कर्मचारी ज्ञान, कौशल, जानकारी, अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा शामिल है। 
4- ईस्ट इंडिया कंपनी को दीवानी प्रदान की थी- शाह आलम द्वितीय
Note- मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय ने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी दी। बक्सर की लड़ाई अंग्रेजों और मीर कासिम, शुजा उद दौला जो अवध के नवाब थे और मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच लड़ी गई थी। यह लड़ाई अंग्रेजों ने जीती थी
5- संविधान सभा की प्रथम बैठक कब हुई थी- 9 दिसंबर 1946 को
Note- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन हॉल, जिसे अब संसद भवन के केंद्रीय कक्ष के नाम से जाना जाता है, में हुई। इसकी अध्यक्षता सच्चिदानंद सिन्हा ने कीl
5- 1932  में कोलकाता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बंगाल के गवर्नर पर किस क्रांतिकारी महिला ने गोली चलाई- बिना दास
Note- 6 फरवरी 1932 को कलकत्ता विश्वविद्यालय में समावर्तन उत्सव( दीक्षांत समारोह) मनाया जा रहा था। बंगाल के अंग्रेज लाट सर स्टैनले जैकसन मुख्य अतिथि थे। उस अवसर पर कुमारी वीणादास जो उपाधि लेने आई थी ने गवर्नर पर गोली चला दी।
6- वायु की गति मापने वाला यंत्र है- एनीमोमीटर
7- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है- 24 अप्रैल
Note- भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। 
8- राज्य के नीति निर्देशक तत्व का उद्देश्य है-  लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना
Note- राज्य के नीति निर्देशक तत्व (directive principles of state policy) जनतांत्रिक संवैधानिक विकास के नवीनतम तत्व हैं। सबसे पहले ये आयरलैंड (Ireland) के संविधान मे लागू किये गये थे। ये वे तत्व है जो संविधान के विकास के साथ ही विकसित हुए है। इन तत्वों का कार्य एक जनकल्याणकारी राज्य (वेलफेयर स्टेट) की स्थापना करना है। इनका वर्णन भारतीय संविधान के चौथे भाग में 36 से 51 अनुच्छेद में किया गया! 
9- भारत में गरीबी का सर्वप्रथम अनुमान किया गया- बगीचा सिंह मीन्हास द्वारा
Note- भारतीय गरीबी के निर्धारण का आधार उद्योग में है
1971 में आजादी के बाद सबसे पहले दांडेकर रथ फार्मूले के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से गरीबी का निर्धारण किया गयाl
1979 में अलघ समिति की रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण क्षेत्र में 2400 कैलोरी और शहरी क्षेत्रों में 2100 कैलोरी से कम उपयोग करने वाले व्यक्ति को गरीब माना जाता है! 
लकड़वाला समिति ने 1989 गरीबी का निर्धारण मूल्य स्तर के आधार पर किया! 
गरीबी के आंकड़े  राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) प्रदर्शित करता है ! 
10-तृतीय अंग्रेज मराठा युद्ध के दौरान गवर्नर जनरल कौन था- लॉर्ड हेस्टिंग्स
Note-  अंगेज़ों और मराठों के मध्य तीन आंग्ल-मराठा युद्ध हुए
✴️प्रथम युद्ध (1775 - 1782 ई.) में   हुए प्रमुख संधि-
सूरत की संधि 1775 रघुनाथ राव और अंग्रेजों के मध्य, 
पुरंदर की संधि 1776 तथा बड़गांव की संधि 1789 में हुई! 
सालबाई की संधि पुणे दरबार और अंग्रेजों के मध्य 1782 में हुई से ही युद्ध की समाप्ति हुई! 
 महत्वपूर्ण- इस युद्ध में कर्नल कीटिंग, कर्नल अप्टन, कर्नल एगटस तथा उसके बाद कर्नल काकबर्क ने अग्रेजों की अगुवाई की। इस समय काल में वारेन हेस्टिंग बंगाल का गवर्नर था
✴️द्वितीय युद्ध (1803 - 1805 ई.)
✴️तृतीय युद्ध (1817 - 1819 ई.)-इस युद्ध में अंग्रेजों ने लार्ड मार्क्विस हेस्टिंग्स के नेतृत्व में युद्ध लड़ा और मराठों की तरफ से बाजीराव द्वितीय एवं अन्य मराठा सरदारों ने अगवाई की थी यह युद्ध “पूना की संधि” से समाप्त हुआ अंग्रेजों द्वारा पेशवा का पद समाप्त कर दिया गया।

11- सिमलीपाल जीव मंडल स्थित है- उड़ीसा
Note- उड़ीसा में चिलिका वन्यजीव अभयारण्य,कोटगढ़ वन्यजीव अभयारण्य,हदगढ़गढ़ वन्यजीव अभयारण्य,नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख है! 

12- राज्यसभा के राष्ट्रपति का चुनाव किस निर्वाचन मंडल के द्वारा होता है- संसद के समस्त सदस्य द्वारा
Note- भारत के संविधान का अनुच्छेद 63 यह उपबंध करता है कि भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा। अनुच्छेद 64 और 89 यह उपबंध करते हैं कि भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा।
13- भारत में श्वेत क्रांति के जनक माने जाते हैं- वी कोरियर
Note-श्वेत क्रान्ति को ऑपरेशन फ्लड के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे 1970 में लांच किया गया  1 जुलाई 2001 से विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है! 
14- भरतपुर के जाट राज्य की स्थापना की गई थी- सूरजमल और बदन सिंह द्वारा
Note- सूरजमल जाट राज्य का एक योग्य एवं विद्वान शासक था जिसके शासनकाल में जाट राज्य अपने चरणों उत्कर्ष पर था इसे जाटों का अफलातून भी कहा जाता हैl
15-भारत में वन नीति कब लागू हुई- 1952
 Note- भारत सरकार ने पहली राष्ट्रीय वन नीति 1952 में जारी की थी। परन्तु भारत में वन नीति की शुरुआत ब्रिटिश काल में 1894 में हो गयी थी। 1952 और 1988 में इसमें संशोधन किये गए।
16- बंदी प्रत्यक्षीकरण लेख जारी किया जाता है- व्यक्ति को न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने के लिए
Note-सर्वोच्च न्यायालय को मूल अधिकारों के प्रवर्तन के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण, परमादेश, निषेध, उत्प्रेषण और अधिकार पृच्छा प्रादेश (रिट, writ) जारी करने का अधिकार दिया गया है, जबकि उच्च न्यायालयों को अनुच्छेद 226 - जो एक मैलिक अधिकार नहीं है - मूल अधिकारों का उल्लंघन न होने पर भी इन विशेषाधिकार प्रादेशों को जारी करने का  अधिकार है! 
17-मौसम की संबंधित दशाएं वायुमंडल की किस परत में होती है- क्षोभ मंडल
Note- क्षोभ मंडल- मौसम संबंधी परिवर्तन इसी मंडल में होते हैं इसलिए इसे परिवर्तन मंडल भी कहते हैं! 
समताप मंडल- ओजोन परत में पाए जाने वाले इस मंडल में ताप संबंधित घटनाएं होती है इसे ओजोन मंडल भी कहते हैं! 
18- विश्व व्यापार संगठन किस संगठन का उत्तराधिकारी है- जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड ट्रेरिफ
Note- विश्व व्यापार संगठन की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमन से संबंधित है। वर्तमान में, 164 देश इस संगठन के सदस्य हैं। WTO के वर्तमान महानिदेशक रॉबर्टो अज़ेवेडो और मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हैं।
19- बाबा परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा विकसित बाबा कवच है- भारतीय सैनिक बलों हेतु बनाया गया अगली पीढ़ी के हल्के वजन की बुलेट प्रूफ जैकेट
Note- बाबा परमाणु अनुसंधान केंद्र की स्थापना 3 जनवरी 1954 को मुंबई में हुईl
20- पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल ऑफ इंडिया के लेखक हैं- दादा भाई नौरोजी
 Note- दादा भाई नौरोजी को भारत का ग्रैड ओल्ड मैन कहते हैं उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय आय की गणना की थीl
21- भारत में काम के बदले अनाज कार्यक्रम शुरू किया गया- 1977-78
Note- काम के बदले अनाज पांचवी पंचवर्षीय योजना में अंत्योदय योजना(1977-78) के साथ शुरू की गईl
👉भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक नए "काम के बदले अनाजकार्यक्रम की 14 नवंबर 2004 से शुरूआत की है. उन्होंने यह नया कार्यक्रम आंध्र प्रदेश में रंगा रेड्डी ज़िले के अलूर गाँव से शुरू की! 
22- डचों ने बंगाल में अपने पहले केंद्र की स्थापना की- चिनसुरा
Note- प्रथम डच गवर्नर: पीटर बोथ। भारत में उन्होंने 1605 में मुस्लीपट्टनम में पहला कारखाना स्थापित किया, उसके बाद 1610 में पुलिकट, 1616 में सूरत, 1641 में बिमिलीपट्टम और 1653 में चिनसुराह में स्थापित किया। चिनसुराह का कारखाना बिहार, बंगाल, उड़ीसा और बांग्लादेश में सभी डच एजेंसियों और कारखानों का मुख्यालय था।
23- हड़प्पा कालीन स्थल लोथल कौन से राज्य में है- गुजरात
Note- लोथल गुजरात के अहमदाबाद ज़िले में 'भोगावा नदी' के किनारे 'सरगवाला' नामक ग्राम के समीप स्थित है।खुदाई 1954-55 ई. में 'रंगनाथ राव' के नेतृत्व में की गई।
24- सीमांत गांधी के नाम से किसे जाना जाता है- खान अब्दुल गफ्फार खान
Note- ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान सीमाप्रांत और बलूचिस्तान के एक महान राजनेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अपने कार्य और निष्ठा के कारण "सरहदी गांधी", "बच्चा खाँ" तथा "बादशाह खान" के नाम से पुकारे जाने लगे।
25- संयुक्त राष्ट्र निशस्त्रीकरण आयोग की स्थापना की गई- 11 जनवरी 1952
26- किस अधिनियम के द्वारा वर्मा को भारत से पृथक किया गया- अधिनियम 1935
Note- 1935 के अधिनियम में केंद्र में द्वैध शासन (दोहरा शासन) की व्यवस्था लागू की गई थी।
27- भारत सरकार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति मंजूर की- 2007
28- स्वेज नहर दोनों सिरे पर स्थित पतन युग्म में है- पोर्ट सईद व तेंफिक
Note- स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती हैl 
29- नाबार्ड की  स्थापना- 12 जुलाई 1982
Note-NABARD का फुल फॉर्म National Bank For Agriculture and Rural Development या राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक है. इसका मुख्यालय (headquarter) मुंबई, महाराष्ट्र में है. नाबार्ड की स्थापना वर्ष 12 जुलाई 1982 में विकास सहायता' और 'गरीबी में कमी' लाने के लिए की गई थीl
30- भारत में वस्तु निर्यात के अंतर्गत सभी देशों को कितने भागों में विभाजित किया है- तीन भागो में
31- ओ.पी.ई.सी.का मुख्यालय- वियना
Note- 1960 से ही इस संगठन का मुख्यालय विएना में है जहाँ सदस्य देशों के तेल मंत्रियों की समय-समय पर बैठक हुआ करती है। 
32- गांधी जी द्वारा किए गए आंदोलन का सही क्रम है - चंपारण आंदोलन(1917) खेड़ा सत्याग्रह (1918) अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन(1918) खिलाफत आंदोलन (1919) सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) भारत छोड़ो आंदोलन (1942) 

No comments:

Post a Comment