भारत एशिया महाद्वीप के अंतर्गत आता है! इसमें 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेश हैl
Note- 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू और लद्दाख एवं 26 जनवरी 2020 को दमन और दीव व दादर एव नागर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में अस्तित्व में आए!
भारत उत्तरी गोलार्ध में विश्वत रेखा के उत्तर में स्थित है इसकी मुख्य भूमि 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 68°7 पूर्वी देशांतर से 97°25' पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है!
इसका विस्तार उत्तर से दक्षिण 3214 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम 2933 किलोमीटर तक है!
भारत की स्थल सीमा की लंबाई 15106.7 किलोमीटर तथा इसकी तटीय भाग की लंबाई 7516.6 किलोमीटर और मुख्य भूमि की तटीय रेखा की लंबाई 6100 किलोमीटर है!
भारत का क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है क्षेत्रफल की दृष्टि में भारत का सातवां नंबर है!
Note-क्षेत्रफल की दृष्टि में सबसे बड़ा देश रूस कनाडा अमेरिका चीन है!
भारत में विश्व की 2.42% भूमि है परंतु यहां 17.5% जनसंख्या निवास करती है!
Note- भारत विश्व के क्षेत्रफल का 0.57% है परंतु कुल जमीनी क्षेत्रफल का 2.42% है!
2011 की जनगणना के अनुसार भारत जनसंख्या की दृष्टि में दूसरे नंबर का देश है प्रथम स्थान चीन का है!
Note- भारत विश्व का दसवां औद्योगिक देश है तथा छटा ऐसा देश है जो अंतरिक्ष में गया है!
भारत के संपूर्ण क्षेत्रफल में 10.7% भाग पर्वत 18.6% भाग पहाड़ वह 27.7% भाग पठारी एवं 43% भाग मैदान है!
भारत 7 देशों से स्थलीय सीमा बनाता है इसके के उत्तर में नेपाल भूटान (सबसे छोटा पड़ोसी देश) और चीन दक्षिण में श्रीलंका मालदीव एवं हिंद महासागर, पूर्व में बांग्लादेश म्यांमार बंगाल की खाड़ी तथा पश्चिम में पाकिस्तान अरब सागर है!
Note- भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश (4096 किलोमीटर) , चीन (3488 किलोमीटर) पाकिस्तान (3323 किलोमीटर) तथा सबसे कम सीमा अफगानिस्तान से (106 किलोमीटर) साझा करता है!
भारत की जलीय सीमा 7 देशों से लगी है पाकिस्तान मालदीप श्रीलंका बांग्लादेश म्यांमार थाईलैंड इंडोनेशिया!
Note- भारत की सबसे लंबी जलीय सीमा वाला राज्य गुजरात और सबसे छोटी जलीय सीमा वाला राज्य गोवा है!
बांग्लादेश म्यांमार पाकिस्तान भारत की जलीय तथा स्थलीय दोनों सीमा से लगे देश हैं!
भारत के 3 राज्यों की सीमाएं सर्वाधिक देशों से मिलती है- पश्चिम बंगाल (बांग्लादेश नेपाल भूटान) सिक्किम (नेपाल चीन भूटान) व अरुणाचल प्रदेश (भूटान चीन म्यांमार)
भारत को श्रीलंका से अलग करने वाला समुद्री क्षेत्र मन्नार की खाड़ी तथा पाक जलडमरूजलडमरू है!
भारत के सीमावर्ती देश-
बांग्लादेश (4996.7km)- पश्चिम बंगाल( बांग्लादेश से सबसे लंबी सीमा वाला राज्य)असम मेघालय त्रिपुरा मिजोरम
चीन (3448 km)- लद्दाख( चीन से लगी सबसे लंबी सीमा वाला राज्य) हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम अरुणाचल प्रदेश
पाकिस्तान (3323km)- गुजरात राजस्थान (पाकिस्तान से सबसे लंबी सीमा वाला राज्य) पंजाब जम्मू कश्मीर और लद्दाख
नेपाल (1751km)- उत्तर प्रदेश बिहार उत्तराखंड पश्चिम बंगाल सिक्किम
म्यांमार (1643km)- असम (भूटान से सबसे लंबी सीमा वाला राज्य) सिक्किम पश्चिम बंगाल अरुणाचल प्रदेश
अफगानिस्तान भारत से 106 किलोमीटर सीमा बनाता है जो लद्दाख से लगती है यह पाक अधिकृत इलाका है!
भारत के चारों और अंतिम सीमा बिंदु-
दक्षिणी बिंदु- इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार दीप)
उत्तरी बिंदु- इंदिरा कॉल (लद्दाख)
पश्चिमी बिंदु- गुहार मोती (गुजरात)
पूर्व बिंदु- किबिधु (अरुणाचल प्रदेश)
Note-मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी तमिलनाडु इसे कैप कामोरिन भी कहा जाता है!
कर्क रेखा भारत के 8 राज्यों से गुजरती है- गुजरात राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड पश्चिम बंगाल त्रिपुरा मिजोरम
भारत का मानक समय(IST) इलाहाबाद प्रयागराज के निकट नैनी से गुजरने वाली 82.5 पूर्वी देशांतर रेखा को माना जाता है! जो ग्रीनविच समय(GMT) से 5 घंटे 30 मिनट आगे हैं! यह पांच राज्यों से गुजरती है!
नोट-भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश भारत पाकिस्तान बांग्लादेश नेपाल भूटान है!
तेलंगाना का गठन 2 जून 2014 को हुआ!
भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि में सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोवा है!
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कच्छ उसके बाद लेह तथा जैसलमेर है!
जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश और सबसे छोटा सिक्किम है!
क्षेत्रफल की दृष्टि में अंडमान निकोबार दीप समूह सबसे बड़ा तथा लक्ष्यदीप सबसे छोटा संघ शासित प्रदेश है!
केंद्र शासित प्रदेश पांडुचेरी का पहला भारत के 3 राज्यों में है तमिलनाडु में कराईकल , आंध्र प्रदेश में यमन व केरल में माहे!
जनसंख्या की दृष्टि में सबसे बड़ा संघ शासित प्रदेश दिल्ली व सबसे कम जनसंख्या वाला संघ शासित प्रदेश लक्षद्वीप है!
भारत की प्रदेशिक समुद्री सीमा तटरेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है यहां भारत को संपूर्ण अधिकार प्राप्त है तटरेखा से 24 समुद्री मील की दूरी तक को संलग्न क्षेत्र कहते हैं इस चित्र में भारत को राजकोषीय अधिकार सीमा शुल्क से संबंधित अधिकार प्रदूषण नियंत्रण तथा अप्रवासी कानून लागू करने का अधिकार है! अनन्य आर्थिक क्षेत्र तटरेखा से 200 समुद्री मील की दूरी तक है!
सर क्रीक भारत पाकिस्तान सीमा का विवाद हिस्सा है जो गुजरात के कच्छ के रन में स्थित है!
नोट- भारत के स्थलाकृति मानचित्र का निर्माण भारतीय सर्वेक्षण विभाग करता है इसकी स्थापना 1767 में हुई थी!
महत्वपूर्ण- भारत और अफगानिस्तान के बीच डूरंड रेखा है जो 1893 में निर्धारित की गई थी भारत और चीन के बीच मैकमोहन रेखा है जो 1914 ईस्वी में शिमला अभीसमय के तहत निर्धारित की गई थी भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ रेखा है जिसका निर्धारण 1947 में निर्धारित किया गया बांग्लादेश के आजाद होने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच सीमा रेखा को भी रेडक्लिप के नाम से जाना जाता है!
No comments:
Post a Comment