Saturday, January 22, 2022

कंप्यूटर विज्ञान

                      कंप्यूटर विज्ञान
कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस है  जो इनपुट प्राप्त करके उसे प्रोसेस करता है तथा सूचना प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देशों का पालन करता है! 
चार्ल्स बैबेज को आधुनिक  कंप्यूटर का सर्वप्रथम विचार देने के कारण कंप्यूटर का पिता कहा जाता है! 
1937 ईस्वी में मार्क-1 नाम के प्रथम के  कंप्यूटर का निर्माण किया गया! 
भारत में कंप्यूटर का विकास 1955 स्पीच से प्रारंभ हुआ परंतु 1984 ईस्वी में जाकर ही इसे पर्याप्त महत्व मिला! 
1998 ईस्वी में भारत ने सुपर कंप्यूटर परम 1000 का विकास कर संपूर्ण विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया! 
कंप्यूटर मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं;-
1-माइक्रो कंप्यूटर 
2-सुपर कंप्यूटर 
3-मेनफ्रेम कंप्यूटर 
4-मिनी कंप्यूटर

1- माइक्रो कंप्यूटर- यह सबसे कम शक्तिशाली किंतु सबसे अधिक प्रचलित कंप्यूटर है कंप्यूटरों में सर्वाधिक प्रयोग इन्हीं का होता है यह चार प्रकार के होते हैं डेस्कटॉप ,नोटबुक, टेबलेट पीसी और हैंडहेल्ड कंप्यूटर
हैंडहेल्ड कंप्यूटर को पामटॉप कंप्यूटर भी कहते हैं! 

2- सुपर कंप्यूटर- यह सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होता है इनका  स्मृति भंडार 52 मेगाबाइट से अधिक होता है और यह 500 एम फ्लाप की क्षमता से कार्य करते हैं परम-10000 स्तर का सुपर कंप्यूटर एशिया में भारत के अतिरिक्त मात्र जापान के पास है! 

3- मेनफ्रेम कंप्यूटर- यह विशेष रूप से बने वातानुकूलित कमरे में रखे जाते हैं यह सुपर कंप्यूटर की तरह शक्तिशाली नहीं होते हैं लेकिन इनकी प्रोसेसिंग की गति एवं भंडारण क्षमता बहुत अधिक होती है बीमा कंपनी तथा अन्य प्रकार की कंपनी में इनका प्रयोग किया जाता है! 

4- मिनी कंप्यूटर- इन्हें मिडरेंज कंप्यूटर भी कहा जाता है इनका आकार रेफ्रिजरेटर के बराबर होता है इनका प्रयोग मुख्यतः  बड़ी कंपनियों में होता है! 

कार्य पद्धति के आधार पर कंप्यूटर के पांच प्रकार होते है-
अंकीय कंप्यूटर 
शंकर कंप्यूटर 
अनुरूप कंप्यूटर 
प्रकाशीय कंप्यूटर 
आणविक कंप्यूटर

कंप्यूटर दो पद्धतियों में कार्य करता है पहले तो इसके निर्माण यंत्रों एवं उपकरणों से होता है तथा फिर उसके संचालन के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोग्रामों का निर्माण किया जाता है इस आधार पर कंप्यूटर की दो पद्धतियां हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

लेखन जारी है...... 

No comments:

Post a Comment