सामान्य परिचय-
💿 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड को 11 वा हिमालय राज्य बनाया गया! जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद यह हिमालय राज्यों के क्रम में दसवें नंबर का राज्य बना!
💿उत्तराखंड का आकार आयताकार है! इसकी पूर्व से पश्चिम की लंबाई 358 किलोमीटर तथा उत्तर से दक्षिण की चौड़ाई 320 किलोमीटर है!
💿उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53483 वर्ग किलोमीटर है! जो भारत के क्षेत्रफल का 1.69% है! क्षेत्रफल की दृष्टि में तेलंगना बनने के बाद इसका 19वा स्थान है!
याद रखे- उत्तराखंड का 86.07 प्रतिशत भाग पर्वतीय तथा 13.93% भाग मैदानी है!
💿 उत्तराखंड का गढ़वाल मंडल के अंतर्गत क्षेत्रफल 61.67 तथा कुमाऊं मंडल के अंतर्गत क्षेत्रफल 39.33% है!
इसे भी जाने- उत्तराखंड राज्य को डॉक्टर एचसी खर्कवाल द्वारा पूर्ण किशोरावस्था राज्य की संज्ञा दी है!
💿 उत्तराखंड विश्व के मानचित्र में 28°43'- 31°27' उत्तरी अक्षांश तथा 37°34' से 81°02' पूर्वी देशांतर पर स्थित है अर्थात इसका अक्षांशीय विस्तार 2°44' और देशांतर विस्तार 3°28' है
💿उत्तराखंड के सबसे पूर्व का जिला पिथौरागढ़ तथा सबसे पश्चिम का जिला देहरादून उत्तर का जिला उत्तरकाशी और दक्षिण का जिला उधम सिंह नगर है!
याद रखें- पिथौरागढ़ का कुंटी इसका अंतिम पूर्वी बिंदु है तथा देहरादून का हरबर्टपुर इसका अंतिम पश्चिमी बिंदु है! इन दोनों जगह में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त इन दोनों के बीच 14 मिनट का अंतर है!
प्राकृतिक सीमाएं-
💿उत्तराखंड उत्तर में वृहत हिमालय पश्चिम में टोंस नदी दक्षिण पश्चिम में शिवालिक श्रेणी दक्षिण मध्य पूर्व में तराई क्षेत्र तथा पूर्व में काली नदी से प्रकृति सीमा बनाता है!
राजनीतिक सीमाएं-
💿पूर्व में नेपाल से पिथौरागढ़ चंपावत और उधम सिंह नगर 275 किलोमीटर की सीमा बनाते हैं!
💿पश्चिम मे तिब्बत चीन से उत्तरकाशी चमोली पिथौरागढ़ 3 जिले 350 किलोमीटर की सीमा बनाते हैं!
याद रखे-
उत्तराखंड की कुल अंतरराष्ट्रीय सीमा 625 किलोमीटर है!
उत्तराखंड के 6 जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाते हैं!
उत्तराखंड की सबसे लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पिथौरागढ़ जनपद बनाता है! चीन और नेपाल के साथ सर्वाधिक सीमा भी पिथौरागढ़ जनपद बनाता है!
💿 पश्चिम में हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड के 2 जिले उत्तरकाशी देहरादून सीमा बनाते हैं!
💿 पूर्व-दक्षिण में उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के 5 जिले उधम सिंह नगर हरिद्वार नैनीताल देहरादून पौड़ी सीमा बनाते हैं!
याद रखें-
उत्तराखंड के 4 टिहरी रुद्रप्रयाग बागेश्वर अल्मोड़ा पूर्णता आंतरिक जिले हैं अर्थात यह ना किसी देश से ना किसी राज्य से सीमा बनाते हैं!
गढ़वाल और कुमाऊं के बीच भौगोलिक संबंध-
चमोली और पौड़ी गढ़वाल मात्र 2 जिले हैं जो कुमाऊ के साथ सीमाएं स्पर्श करते हैं!
पौड़ी गढ़वाल सबसे अधिक जिलों ( नैनीताल अल्मोड़ा चमोली टिहरी देहरादून हरिद्वार रुद्रप्रयाग) से सीमा बनाता है! इन जिलों की संख्या 7 है!
याद रखें-
चमोली अल्मोड़ा 6-6 जिलों से देहरादून 4 जिलों से सीमा बनाता है!
No comments:
Post a Comment